शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी : सुनैना
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय बाल समागम प्रत
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 07:19 PM (IST)
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड के लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय बाल समागम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने फीता काटकर किया। बाल समागम में विद्यार्थियों ने लंबी कूद, बोरा रेस, बिस्कुट रेस, ऊंची कूद, सौ मीटर रेस, तीन सौ मीटर रेस आदि स्पर्धाओं में भाग लिया। सुनैना कुमारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिप अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। विद्यार्थियों को इस प्रकार के अवसर का लाभ लेना चाहिए। मौके पर बीईईओ सुरेंद्र सिंह, शशि भूषण, महेश प्रसाद, अनीसुल अंसारी, रवींद्र गुप्ता, विजय लोहरा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें