Move to Jagran APP

इस्लाम में दहशतगर्दो के लिए जगह नहीं : आशवी

लोहरदगा : सदर प्रखंड के कुटमू गौस नगर में सरकार गौस-ए-आजम कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की

By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 06:15 PM (IST)
इस्लाम में दहशतगर्दो के लिए जगह नहीं : आशवी

लोहरदगा : सदर प्रखंड के कुटमू गौस नगर में सरकार गौस-ए-आजम कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शमीम रिजवी द्वारा कलाम-ए-पाक की तिलावत के साथ की गई। कांफ्रेंस में लखनऊ से आए मौलाना शोएब आशवी ने कहा कि इस्लाम में दहशतगर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। आज चंद लोग इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं। दहशतगर्द कभी मुसलमान हो ही नहीं सकता।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दाढ़ी, टोपी एवं नाम रख लेने से कोई मुसलमान नहीं हो जाता। मौलाना आशवी ने इस्लाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो इस्लाम के नाम पर दहशतगर्दी फैला रहे हैं उनके खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सैयद अरशद रब्बानी ने कहा कि लोग इस्लामी तहजीब अपनाएं समस्याएं खुद-ब-खुद हल हो जाएगी। उन्होंने शिक्षा की अहमियत बताते हुए कहा कि शिक्षा वह रोशनी है जिससे समाज ही नहीं बल्कि पूरा देश रोशन हो जाएगा। कार्यक्रम को सैयद अहमद रब्बानी, अमजद रब्बानी, मौलाना अब्दुल हमीद आदि ने भी संबोधित किया। कांफ्रेंस में रांची से आए शायर दिलकश को लोगों ने खूब सराहा। उन्होंने कई नातिया कलाम पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी।

मंच का संचालन इकबाल दानिश ने किया। कार्यक्रम में लोहरदगा के अलावा रांची, गुमला, लातेहार, पलामू, चतरा, हजारीबाग जिले के लोग काफी संख्या में मौजूद थे। मौके पर महफूज अंसारी, अतीक रिजवी, मौलाना रेयाज, हाफिज मोहम्मद मकबूल, मोहम्मद सलाम, मौलाना लतीफ अंसारी, यासीन खान, इसा खान, मंसूर अंसारी, गुलाम अंसारी, सुफियान अहमद, खादिम अंसारी, जसीम खान, सालू कुरैशी, शाहिद अहमद बेलू, राजू कुरैशी, इबरार अंसारी, मुख्तार अंसारी, मोहम्मद सरवर, नेहाल खान, मोहम्मद एकराम, मोहम्मद शमशाद, रूहुल अंसारी सहित काफी संख्या में इस्लाम धर्मावलंबी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.