ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए बंधु
लोहरदगा : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शनिवार को सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की
लोहरदगा : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शनिवार को सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस क्रम में बंधु तिर्की ने भक्सो, अरकोसा, नवाटोली, तिगरा, बेजवाली, ईटा, भुजनियां, मुंदो, इरगांव, बकरनी, रामपुर, खखपरता आदि गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष रोजगार, सड़कों की जर्जर स्थिति, सिंचाई, इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन आदि समस्याओं को रखा। बंधु तिर्की ने कहा कि ग्रामीण एकजुट होकर समस्याओं के खिलाफ लड़े, वे जनता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य होता है कि वे जनता की मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए जवाबदेह बनें, परंतु नेताओं ने जनता को आज तक सिर्फ अपना वोट बैंक समझा है। दौरे में छोटू उरांव, किशोर महली, अमित लोहरदगा सफरूद्दीन अंसारी, लक्ष्मण लोहरा, कृष्णा भगत, जयश्री भगत, सुनीता उरांव, साबू देवी, जावा उरांव, श्यामी भगत, अजबुल अंसारी, मुस्तफा अंसारी, तैमुल अंसारी, मोजिम अंसारी, असगर अंसारी, हकीम अंसारी आदि मौजूद थे।