चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी नेशनल विकास पार्टी
लोहरदगा : नेशनल विकास पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को सेन्हा में हुआ। जिसमें निर्णय लिया गया
By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 08:30 PM (IST)
लोहरदगा : नेशनल विकास पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को सेन्हा में हुआ। जिसमें निर्णय लिया गया कि लोहरदगा विस उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। सम्मेलन में संगठन का विस्तार करते हुए एस्थर लकड़ा को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर महिलाओं सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जसीम खान, नसीम अंसारी, बंधन उरांव, प्रताप महली, इसराइल अंसारी, अनवर अंसारी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें