Move to Jagran APP

संस्कृति से होता है स्वच्छ समाज का निर्माण : शमीमा

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयो

By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 07:11 PM (IST)

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को मवि लोहरदगा में किया गया। इसमें परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला महाविद्यालय की प्राचार्या शमीमा खातून ने कहा कि संस्कृति से स्वच्छ समाज का निर्माण होता है। हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के नाम पर आदमी को आदमी नहंी पहचान रहा है। आज सामाजिक दायित्वों का पालन छूटता जा रहा है। गायत्री परिवार के माध्यम से भारतीय संस्कृति व सभ्यता पूरे विश्व में महान बन रही है। हम बदलेंगे तभी युग बदलेगा। कार्यक्रम को प्रो. परमानंद अग्रवाल, नागेश्वर प्रसाद सिंह, बबलू वर्मा, रघुनंदन प्रसाद साहु, किशोर कुमार वर्मा, डा. राज मित्तल, प्रो. गोविंद साहु, रघुनंदन साहु ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में कई हुए सम्मानित

लोहरदगा : कार्यक्रम में विद्यार्थियों व विद्यालय को सम्मानित किया गया। जिसमें सफाना अंजुम, बुसरा नाज, शबा परवीन, उरुज सितवात, नाजरीन नाज, भूमि कुजूर, हर्ष भगत, हर्ष थापा, मनीष कुमार, दिवा पंकज, रिया दास, फैजान अहमद चंदा साहु, प्रवीण पान, गौरव उरांव, रीमा साहू, पूजा सोनी, प्रियंका सोनी, निशी कुमारी, प्रीति कुमारी, सोनम तमेड़ा, अंशु प्रिया प्रसाद, प्रियंका गोयल, श्रुति कुमारी सोनी के अलावा, संत मा‌र्क्स स्कूल सेन्हा, बाल विद्यालय महादेव आश्रम, उर्सुलाइन कान्वेंट उवि, बाल विकास विद्यालय बदला, मवि पावरगंज, गिरवर शिशु सदन उवि, रामकली देवी, सरस्वती शिशु मंदिर, उर्सुलाइन मवि, बाल विकास विद्यालय छत्तर बगीचा, एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल, होली पेथ पब्लिक स्कूल, डीएसपीएस, मंजूरमती उवि, कन्या मवि किस्को, उत्क्रमित उवि विटपी, केकेएम विद्यालय हरमू, कन्या मवि टाकू को पुरस्कृत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.