नीतिश-लालू मिलकर लड़ें तो झाविमो करेगा सहयोग
लोहरदगा : झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यदि बिहार
लोहरदगा : झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यदि बिहार चुनाव में नीतिश कुमार और लालू यादव मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो झाविमो उनका सहयोग करेगा। नीतिश व लालू के बुलावे पर झाविमो अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बिहार जाकर लालू व नीतिश का सहयोग करेंगे। श्री मरांडी जिला परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। वे मंगलवार को न्याय यात्रा के दौरान लोहरदगा पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम जनता को धोखा दिया है। अच्छे दिन का सपना दिखाकर बुरे दिन के दर्शन कराया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, स्थानीय नीति, बालू घाट, नियोजन नीति से सरकार का चेहरा उजागर हुआ है। लोगों के न्याय के लिए यह न्याय यात्रा निकाली गई है।