भूकंप के झटके से रसोइया की अंगुली कटी
किस्को (लोहरदगा) : शनिवार को आए भूकंप में प्रखंड के मवि किस्को में रसोइया राजमनी देवी की अंगुली कट ग
By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 07:30 PM (IST)
किस्को (लोहरदगा) : शनिवार को आए भूकंप में प्रखंड के मवि किस्को में रसोइया राजमनी देवी की अंगुली कट गई। बताया जाता है कि राजमनी देवी मध्याह्न भोजन के लिए सब्जी काट रही थी। इसी दौरान भूकंप के झटके से राजमनी की अंगुली कट गई। जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद असलम ने राजमनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें