मंडल कारा में जेल अदालत का हुआ आयोजन
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा में जेल अदालत क
By Edited By: Published: Sun, 22 Mar 2015 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 07:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सीजेएम रंजीत कुमार की उपस्थिति में विचाराधीन कैदियों को जेल अदालत की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि कानून के तहत कम सजा वाले मामलों में दोष स्वीकार करने पर सजा में काटे गए समय का समायोजन कर जुर्माने के साथ वाद का निपटारा किया जाता है। जेल अदालत में कोई भी ऐसा मामला नहीं आया जिसका निष्पादन किया जा सके। जेल अदालत में विचाराधीन कैदियों को बुनियादी कानून की जानकारी दी गई। मौके पर एसडीजेएम, न्यायिक कर्मी मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें