महिलाओं से आएगी आर्थिक क्रांति
लोहरदगा : लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान व नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में महिला स्वयं सहायता समूहों
लोहरदगा : लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान व नाबार्ड के संयुक्त तत्वाधान में महिला स्वयं सहायता समूहों के 13 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को सेन्हा प्रखंड के बरही गांव स्थित लोहिया भवन में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित नाबार्ड के डीडीएम रबेश सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रयास से ही आर्थिक क्रांति आएगी। महिलाएं मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण पाकर अपनी क्षमता, हुनर एवं आय में वृद्धि कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की एकजुटता में ही एक सफल उद्यमी की परिकल्पना की जा सकती है। एलजीएसएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विक्रम कुमार ने मशरूम उत्पादन कर विपणन में सहयोग करने की बात कही। मौके पर नंदलाल प्रसाद, विश्वजीत शाहदेव, निर्मला देवी, ईशा देवी, बेबी देवी, सीमा देवी, संगीता देवी, पिंकी देवी, यशोदा देवी, धीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।