Move to Jagran APP

अधिकार के लिए आगे आएं महिलाएं : पिंकी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शनिवार को कृषि बाजार परिसर में मह

By Edited By: Published: Sat, 21 Mar 2015 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2015 03:26 AM (IST)
अधिकार के लिए आगे आएं महिलाएं : पिंकी

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शनिवार को कृषि बाजार परिसर में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुडू की मुन्नी देवी व माधुरी देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही इन दो महिलाओं का अनुसरण करते हुए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए पिंकी देवी ने कहा कि अधिकार के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। इसके लिए महिलाओं को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। समाज में फैले दहेज प्रथा, डायन प्रथा जैसी बुराइयों को दूर करने से ही महिलाओं का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। मौके पर कुंती देवी, प्रतिमा देवी, सुनयना देवी, आशा कच्छप, जया मधुर, शिव शंकर सिंह, किरण देवी आदि मौजूद थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.