Move to Jagran APP

हर घर में हो भाजपा कार्यकर्ता : राकेश

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आहूत सदस्यता महाअभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 06:17 PM (IST)

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आहूत सदस्यता महाअभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक अग्रसेन भवन में हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर बल दिया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि हर घर में भाजपा का कार्यकर्ता होना चाहिए। अभियान को व्यापक रूप से आयोजित करना है। बैठक में उन्होंने भाजपाइयों को बताया कि मोबाइल के मिस्ड काल भर से ही संगठन के प्रति समर्पित व्यक्ति भाजपा का नया कार्यकर्ता बन सकता है। इसके बाद एसएमएस के माध्यम से प्राथमिक सूची व क्रमांक उन्हें प्राप्त होगा। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों में 1-3 फरवरी तक सदस्यता महाअभियान की शुरुआत करने की बात कही। 31 मार्च के बाद पर्ची के माध्यम से संगठन के सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा का यह अभियान जिले के सभी बूथ कमेटी के माध्यम से चलाया जाएगा। इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने में सफलता मिलेगी। सदस्यता अभियान से लोग देश के परिवर्तन में भागीदार बन सकेंगे। बैठक में सुदामा प्रसाद, रामकिशोर शुक्ल, नीरज नलिन, नीरज गुप्ता, राजेन्द्र महतो, राजकिशोर साहु, लाल अनूप नाथ शाहदेव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.