राष्ट्रीय गणित दिवस का हुआ आयोजन
लोहरदगा : कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय में गणित दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थ
लोहरदगा : कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय में गणित दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एस रामानुजन, आर्यभट्ट, ब्रह्मागुप्त, भास्कर आदि के जीवन परिचय व गणित में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान दैनिक जीवन में गणित के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें समरीन कौजिया प्रथम, गुलकशा परवीन को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर सीपी भगत, सिंधू कुमारी देवी, नौरी खलखो, दुलारी टोप्पो, अनुपमा कंचन आदि मौजूद थे। दूसरी ओर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भक्सो में आयोजित गणित दिवस कार्यक्रम में बच्चों के बीच गणित दौड़ सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रवीन्द्र दत्ता, वीणा पन्ना, कृष्णा साहु, चंद्रकिशोर भगत गजेन्द्र भगत आदि मौजूद थे।