सड़क दुर्घटना में हुए जख्मी
संवाद सूत्र,भरनो: भरनो स्थित डुम्बो मोड़ के समीप मोटरसाइकिल व साइकिल सवार में भिडंत होने से दोनों घाय
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 10:35 PM (IST)
संवाद सूत्र,भरनो: भरनो स्थित डुम्बो मोड़ के समीप मोटरसाइकिल व साइकिल सवार में भिडंत होने से दोनों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डुंबो निवासी दुलार महतो साइकिल पर सवार होकर जुरा बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से सिसई निवासी विकास देव की मोटरसाइकिल से साइकिल जा टकराया। घटना के बाद आस पास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें