सड़क दुर्घटना में महिला घायल
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा थाना क्षेत्र के मुर्की कुंबा टोली गांव में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में महि
By Edited By: Published: Tue, 28 Oct 2014 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 28 Oct 2014 05:50 PM (IST)
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा थाना क्षेत्र के मुर्की कुंबा टोली गांव में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। इसे इलाज के लिए सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। बताया जाता है कि गुमला जिले के घाघरा थाना अंतर्गत खटंगा गांव निवासी बदरू उरांव की पत्नी मांगो देवी (50 वर्ष) गांव में मेला देखने के लिए आई हुई थी। जहां मंगलवार को मारुति संख्या बीआर 14 जे-3545 ने मांगो को टक्कर मार दी, जिससे मांगो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेन्हा थाना पुलिस ने मुर्की कुंबा टोली गांव पहुंचकर मारुति को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही महिला को इलाज के लिए सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें