समस्याओं से जूझ रही जनता : आलोक
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष डोमना उरांव की अध्यक्षता मे
भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष डोमना उरांव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें आगामी दो नवंबर को नंदिनी डैम में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में सभी बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जिन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद व विधायक की उदासीनता से जनता समस्याओं से जूझ रही है। क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है। बैठक में किस्सा साहू, विजय चौहान, हैदर अंसारी, शाहजहां अंसारी, सलील सिंह, जुगल उरांव, लाल गौरी नाथ शाहदेव, तिवारी उरांव, बिगुआ साव, शमीम अंसारी, बिजू लाल, जुल्फान अंसारी, अमर साहू आदि मौजूद थे।