Move to Jagran APP

महिला अधिकार उत्सव में शामिल होंगी छह हजार महिलाएं

लोहरदगा : रांची में आयोजित होने वाले महिला अधिकार उत्सव में लोहरदगा से छह हजार से ज्यादा महिलाएं शाम

By Edited By: Published: Fri, 17 Oct 2014 07:08 PM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2014 07:08 PM (IST)
महिला अधिकार उत्सव में शामिल होंगी छह हजार महिलाएं

लोहरदगा : रांची में आयोजित होने वाले महिला अधिकार उत्सव में लोहरदगा से छह हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। शुक्रवार को डीसी परमजीत कौर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक हजार महिलाओं के लिए रेल से रांची आने-जाने की व्यवस्था की गई है। शेष के लिए 80 बस की व्यवस्था हुई है। कुछ महिलाओं के लिए रांची से बस की व्यवस्था है। सभी बसों में सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। जिससे महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाएगी। पेशरार की महिलाओं के लिए रांची व लोहरदगा में ठहराव की व्यवस्था होगी। डीसी ने कहा कि सदर प्रखंड से दो हजार, सेन्हा प्रखंड से पांच सौ, भंडरा प्रखंड से छह सौ, कुडू प्रखंड से छह सौ, कैरो प्रखंड से तीन सौ, किस्को प्रखंड से चार सौ, पेशरार प्रखंड से एक सौ, स्वास्थ्य विभाग से तीन सौ सहिया, पीएचईडी से तीन सौ जल सहिया, विकास भारती से एक सौ, सीसीडीएस से एक सौ, एलजीएसएस से एक सौ, अविराम से एक सौ, प्रदान से एक सौ व शिक्षा विभाग से दो सौ शिक्षिकाएं इस कार्यक्रम में शामिल होगी। मौके पर डीडीसी छवि रंजन, डीआरडीए निदेशक बीके चौधरी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.