एनआरएचएम कर्मियों ने ठप कराई स्वास्थ्य व्यवस्था
लोहरदगा : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर संघ की लोहरदगा इकाई ने गुरुवार को स
लोहरदगा : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर संघ की लोहरदगा इकाई ने गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालयों में ताला जड़ दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवा को ठप कराते हुए प्रदर्शन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेन्हा जा रही स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम को जैसे ही आंदोलन की सूचना मिली, टीम बिना निरीक्षण के लौट गई। टीम के आने की जानकारी मिलने पर अनुबंध कर्मियों ने टीम को रास्ते में रोककर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय टीम के सदस्यों ने उनकी मांगों को उचित मंच पर रखने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की बात कही। कार्यक्रम में लोहरदगा से भी कर्मी शामिल होंगे। मौके पर प्रतिभा बाड़ा, मरियम गुलाबी लकड़ा, कमलाकांत मौर्य, ओनिभा पूनम मिंज, जावेद, नीरज शाहदेव, उपेन्द्र कुमार, सीके मानकी, नितिन कुमार गुप्ता, नौशाद अली अशरफ, रेखा कुमारी, रौशनी टोप्पो, आफताब आलम, आलोक, रौशन, प्रभाकर, मंसूर, विनोद, अमर, सुधीर, संजय, रामनरेश, मनीष, पवन, सीताराम, राजू आदि मौजूद थे।