शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मानने का निर्णय
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना परिसर में दुर्गा पूजा एवं बकरीद को ले शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पद
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 08:50 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना परिसर में दुर्गा पूजा एवं बकरीद को ले शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो की अध्यक्षता में हुई। मौके पर बीडीओ ने कहा कि दोनों त्योहार सभी समुदाय के लोग आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। थाना प्रभारी रामप्यारे राम ने कहा कि त्योहार में सभी को गिले-शिकवे दूर कर आपसी भाईचारे की मिसाल देनी चाहिए। ग्रामीण पुलिस का सहयोग करें। पुलिस उनके सहयोग के लिए सदा तत्पर रहेगी। बैठक में विजय एक्का, दिलीप सिंह, शरत कुमार विद्यार्थी, राम सिंह, नजीर खान, सूरज मोहन साहू, मोहन साहू, शंकर राम, बुधवा उरांव, श्याम सुंदर उरांव, विरेन्द्र उरांव सहित दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें