Move to Jagran APP

जन सहभागिता से ही गांवों का होगा विकास : सुखदेव

By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 07:24 PM (IST)
जन सहभागिता से ही गांवों का होगा विकास : सुखदेव

लोहरदगा : कुडू प्रखंड के सुंदरू व विश्रामगढ़ गांव का दौरा कर कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष सुखदेव भगत ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने सुखदेव भगत को गांव में मूलभूत समस्याओं की कमी के साथ बिजली ट्रांसफार्मर, वृद्धा पेंशन, बीपीएल कार्ड, सड़क, पेयजल समेत कई समस्याओं से अवगत कराते हुए इसके निदान की मांग की। मौके पर सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं के अनुरूप काम करती है। कांग्रेस पार्टी के पास विजन है और इसी विजन को आधार मानते हुए सभी वर्गो एवं क्षेत्रों के हित में योजना लाकर कांग्रेस पार्टी ने काम करती आई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हुए हैं वह सभी कांग्रेस पार्टी की देन है। जन सहभागिता से ही गांवों का विकास संभव है। राज्य सरकार ने बीपीएल की बाध्यता दूर कर सभी गरीबों को वृद्धा पेंशन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाए बगैर समाज एवं राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। महिला सशक्तीकरण के तहत महिला मंडल को आगे बढ़ाने हेतु राज्य सरकार महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सदरूल अंसारी, जफर खान, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, बेंजामिन लकड़ा, सुशील उरांव, अशोक साहु, बिरेन्द्र साहु, लाल सुबोध नाथ शाहदेव, शाहिद अहमद बेलू, वाहिद अंसारी, लाल वैभव नाथ शाहदेव, सत्तार अंसारी, कादिर अंसारी, बिगन साहु, फिरोज अंसारी, निरंजन उरांव, हांदु महली, रामभजु उरांव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.