कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कुडू प्रखंड का किया दौरा
लोहरदगा : जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कुडू प्रखंड के मसियातु गांव का दौर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने आलोक साहू को पेयजल, पीसीसी पथ, स्वास्थ्य, बीपीएल, इन्दिरा आवास की समस्या से अवगत कराते उसके निदान की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि तलहटी गांव होने के कारण गांव का विकास नहीं हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस गांव के विकास पर ध्यान नहीं दिया है। यहां की सड़कें जर्जर हैं साथ ही पेयजल की घोर समस्या है। आलोक साहू ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेस पार्टी प्रयासरत है। उन्होंने कुडू बीडीओ महेन्द्र छोटन उरांव से बात कर गांव में मनरेगा से सड़क, कूप निर्माण, गाय शेड की योजना संचालित करने का आग्रह किया। मौके पर प्रमोद साहू, संजीव मुखर्जी, नंदलाल कुमार, नीलकमल तिवारी, मधेश साहू, चन्देश्वर तुरी, विरूई तुरी, अनिल उरांव, बजरंग तुरी, गुरुचरण तुरी, दिल मोहन तुरी, मनोज तुरी, किशुन तुरी, कुंवर तुरी, मोहन तुरी, सुचित तुरी, जयराम तुरी आदि मौजूद थे।