प्रताड़ना के आरोपी महिला को जेल
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:58 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:58 AM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के चिपो गढ़ टोली गांव निवासी जिलगू भगत की पत्नी गायत्री देवी को कैरो थाना पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि गायत्री देवी के विरुद्ध प्रताड़ना के मामले में कैरो थाना में कांड संख्या 10/13 में प्राथमिकी दर्ज है। इसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें