ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीण खुश
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 07:14 PM (IST)
लोहरदगा : कैरो प्रखंड क्षेत्र के गजनी गांव में जले ट्रांसफार्मर की जगह शनिवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। मौके पर गजनी के उप-मुखिया चंद्रदेव उरांव ने विधिवत तरीके से 25 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इसके बाद ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। कुछ महीना पूर्व गजनी गांव में लगे ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदलने का अनुरोध किया था। इसके बाद सुखदेव भगत ने इस दिशा में पहल कर ट्रांसफार्मर लगवाया और लोगों को अंधेरे से राहत देने का काम किया। इसके लिए ग्रामीणों ने सुखदेव भगत के प्रति आभार जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें