कीटनाशक के सेवन से युवक गंभीर
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 04:55 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 04:55 PM (IST)
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के बंगला बस्ती में रहने वाले जियाउल हक (32) ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि कीटनाशक के सेवन के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई है। गंभीरावस्था में सदर अस्पताल में इलाजरत जियाउल ने बताया कि उसने भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें