गरीबों का विकास ही कांग्रेस का उद्देश्य
किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष सामुल अंसारी की अध्यक्षता में कांग्रेस के पंचायत व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किस्को मुख्यालय में किया गया। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारी व संगठन को बूथ से लेकर पंचायत स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा की गई। सम्मेलन में मौजूद कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण स्थान है। कार्यकर्ता अपने दायित्व को लेकर सजग रहें। गरीबों का विकास व उनके हित के लिए काम करना ही कांग्रेस का उद्देश्य है। कांग्रेस के लोहरदगा जिला सह प्रभारी ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि खेती-बारी के मौसम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सम्मेलन में उपस्थिति से पता चलता है कि कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित हैं। मौके पर साजिद अहमद चंगू, नेसार अहमद, समीद खान, कुदूस अंसारी, अमृता उरांव, सीमा भगत, रामचंद्र टाना भगत, रफीक अंसारी, रुस्तम अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, प्रभु साहू, तपेश्वर प्रजापति, बिरेन्द्र राम, जयपाल उरांव, महेन्द्र उरांव आदि मौजूद थे।