घरेलू हिंसा खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी
लातेहार: घरेलू हिंसा का कारण आपसी मन मुटाव है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। यह बातें प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश विजय प्रताप सिंह ने घरेलू हिंसा आयोजित विधिक जागरूकता को संबोधित करते हुए बालिका उच्च विद्यालय में कही।
श्री सिंह ने कहा कि जागरूकता के अभाव में महिला ही घरेलू हिंसा की शिकार हुई है। महिलाएं अपने हक को जाने और अत्याचार करने करनेवाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करें।
डीएसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि महिलाओं को कानून की जानकारी आवश्यक है। तभी घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान गिरिजेश कुमार दूबे ने घरेलू हिंसा के बारे कई कानूनी जानकारी दी।
इस मौके पर अधिवक्ता दया शंकर प्रसाद, वृंद कुमार, राजमणि प्रसाद,अरूण कुमार द्धिवेदी, लाल अरविन्द नाथ शाहदेव, प्रदीप पाण्डेय,सुनील कुमार, बनवारी प्रसाद, सविता साहु, राकेश कुमार सिन्हा, दिलीप मिश्रा,प्रदीप उपाध्याय,वासुदेव पाण्डेय व नवीन सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर