लोक अदालत में 21 मामलों का हुआ निष्पादन
लातेहार : जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया इसमें 21 मामलों के न
लातेहार : जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया इसमें 21 मामलों के निष्पादन के साथ 1 लाख 4 हजार 3 सौ रुपये के राजस्व की वसूली हुई। लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए तीन बेंच बनाएं गए थे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक अदालत एवं जिला विधिक सेवा प्रधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश उमेशानंद मिश्रा ने कानून एवं मध्यस्थता के बारे में विस्तार से बताया। जिला एवं द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार पांडेय तथा जिला एवं तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पांडेय ने लोक अदालत के महत्व एवं सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में सभी को कई जानकारी दी। लोक अदालत में अधिवक्ता संघ के सचिव वृंद कुमार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य लाल जन्मेजय नाथ शाहदेव समेत कई अधिवक्ता उपस्थित थे।