कुएं में गिरने से बच्चे की मौत
हेरहंज: हेरहंज थाना क्षेत्र के घुरे गांव में बकरी चराने गये दो भाईयो में से एक की मौत कुएं में गिरन
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 05:22 PM (IST)
हेरहंज: हेरहंज थाना क्षेत्र के घुरे गांव में बकरी चराने गये दो भाईयो में से एक की मौत कुएं में गिरने से हो गयी। घटना के संबध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लकेसर राम के दो पुत्र बकरी चराने पास के जंगल में गये थे। इसी दौरान छोटा भाई शंकर राम कुएं में रोज की तरह नहाने के लिए रस्सी के सहारे कुआं में उतर रहा था, तभी उसका हाथ फिसल गया और वह डूब गया। इधर काफी देर तक भाई के नही पहुचने पर उसकी खोजबीन करने लगा। बाद गांव वालों ने कुआं में झांक कर देखा की पानी से बुलबुला निकल रहा है। झगड़ से तलाशने के बाद कुआं से शंकर राम का शव निकला। घटना के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें