सुशील बने रेडक्रॉस के चेयरमैन
लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारणी की चुनाव सोमवार को स
लातेहार : जिला मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में रेडक्रॉस सोसाइटी की कार्यकारणी की चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। चुनाव के दौरान काफी गहमा-गहमी रही। चुनाव में मतगणना के बाद सुशील अग्रवाल चेयरमैन , लाल श्याम किशोर नाथ शाहदेव वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष विनोद महलका व सचिव के पद पर विकासकांत पाठक ने जीत हासिल की। इसके अलावे पंकज कुमार, संतोष ¨सह, अमलेश ¨सह, शशि भूषण पाण्डेय, पवन कुमार, विष्णु प्रसाद, जावेद अख्तर, महेन्द्र प्रसाद, वसीम बाग, संयुक्ता कुंवर, विशाल शर्मा, प्रमोद ¨सह, संतोष रंजना, डॉ. हरि प्रसाद, दिलीप कुजूर, जय ¨सह, राजेश चंद्र पाण्डेय समेत अन्य 21 सदस्यी टीम विजयी रही। चुनाव में कुल 44 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें 21 लोगों ने विजयी हासिल की। वहीं कार्यक्रम में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता एवं अपर समाहर्ता मौजूद थे।