दहेज समाज के लिए अभिशाप: मुमताज
लातेहार: दहेज रोको अभियान की सफलता को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित माकोडाक बंगला के समीप मुस्
लातेहार: दहेज रोको अभियान की सफलता को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित माकोडाक बंगला के समीप मुस्लिम संप्रदायों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समशूल होदा ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दहेज रोको अभियान के हाजी मुमताज अली उपस्थित हुए। बैठक में सबसे पहले दहेज रोको अभियान की सफलता को लेकर 7 मार्च को मेदिनीनगर में आयोजित होने वाले सम्मेलन पर चर्चा किया गया। साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए हाजी मुमताज अली ने कहा कि समाज में दहेज कोढ़ है। इसे समाप्त कर ही समाज को स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने समाज के लोगों को दहेज को लेकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने दहेज से होने वाले हानी के बारे में भी लोगों को समझाया। मौके पर दर्जनों मुस्लिम संप्रदाय के लोग शामिल थे।