सुलझ नहीं रहा प्रमाण पत्रों का मामला
चंदवा (लातेहार) : प्रखंड में जाति, आवासीय, आय व अन्य प्रमाण पत्रों के मामला सुलझने का नाम नहीं ले र
चंदवा (लातेहार) : प्रखंड में जाति, आवासीय, आय व अन्य प्रमाण पत्रों के मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा। विद्यार्थी परेशान हैं। प्रज्ञा केन्द्र संचालक प्रखंड व अंचल कार्यालय कर्मियों की कमी बताते हैं तो प्रखंड व अंचल कर्मी प्रज्ञा केन्द्र संचालक की। प्रिया कुमारी की मां (पति प्रमोद कुमार गुप्ता) तीन दिनों से मुख्यालय का चक्कर लगा रही थी। बुधवार को वह प्रमुख व बीडीओ के पास पहुंची और अपना दुखड़ा सुनाया। प्रमुख नवाहिर उरांव ने तत्काल सीआई को बुला जानकारी मांगी। यह कहे जाने पर कि यहां कोई कागजात नहीं पहुंचा है। प्रमुख, बीडीओ, उपप्रमुख व सीआई के साथ प्रज्ञा केन्द्र पहुंचे। यहां संचालक द्वारा ने बताया कि उसका सारे कागजात पहले ही भेजे जा चुके हैं। उसका फार्म अंचल कार्यालय से रिजेक्ट किया गया है। कर्मचारी बिरेन्द्र उरांव ने बताया कि खतियान नहीं होने के कारण उसका फार्म को रिजेक्ट किया गया है। दोनों में कोई अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था। प्रमुख व अन्य ने दोनों को समन्वय बनाकर काम करने व किसी को परेशान नहीं करने की बात कही।