जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा मरकच्चो का ठाकुर आहर
मरकच्चो (कोडरमा): मरकचो प्रखंड मुख्यालय के दक्षिणी पंचायत स्थित ठाकुर आहर जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा
मरकच्चो (कोडरमा): मरकचो प्रखंड मुख्यालय के दक्षिणी पंचायत स्थित ठाकुर आहर जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। इस तालाब का अस्तित्व धीरे-धीरे विलुप्त होने के कगार पर पहुंचता जा रहा है।
मरकचो के ग्रामीण अनन्त पाण्डे दशरथ तिवारी मंजूर आलम भगीरथ पाण्डे आदि बताते है कि मरकचो का ठाकुर आहर जमींदारी प्रथा के समय ठाकुर बागेश्वरी चरण ¨सह का हुआ करता था। उस समय तालाब लगभग 3 एकड़ में फैला था। इसमें साल भर पानी रहता था। तालाब के नीचे के खेतों का पटवन होता था। भगवतीडीह, ब्राहमण टोली, हरिजन मुहल्ला, बाजार मुहल्ला के लोगों का एक मात्र तालाब था जिसमें लोग नहाने कपड़ा धोने से लेकर समस्त कार्य किया करते थे। लेकिन फिलवक्त उक्त तालाब की स्थिति एकदम दयनीय हो गई है। तालाब बिल्कुल भर चुका है। तालाब में जल का ठहराव नहीं हो पा रहा है। तालाब के मेढ़ की स्थिति काफी कमजोर हो गई है। लोगों का कहना है कि तालाब के मेड़ से होकर कब्रिस्तान का रास्ता है। इस ओर न तो जिला प्रशासन न तो प्रखण्ड प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधियों का ध्यान है।
किसान राजकुमार पाण्डे जगदीश रविदास मनोज पाण्डे इबरार शाह महेश पाण्डे मिन्हाज आलम प्रयाग दास जगदीश राणा लखन दास रामी दास समेत कई किसानों ने उक्त तालाब के जीर्णोद्धार की मांग की है।