पुराना पेयजलापूर्ति का पाइप फटा, जलापूर्ति प्रभावित
कोडरमा: शहर में पूराना पेयजलापूर्ति का पाइप लीकेज के कारण 5 दिनों से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित है
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 10:39 PM (IST)
कोडरमा: शहर में पूराना पेयजलापूर्ति का पाइप लीकेज के कारण 5 दिनों से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित है। लिहाजा लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि एक्सीलेंट होटल के समीप होम कनेक्शन के दौरान मेन पाईप से लीकेज हो रहा है। लिहाजा नाली का गंदा पानी पाईप में प्रवाहित हो रहा था। ऐसे में जलापूर्ति व्यवस्था को रोक कर नगर पर्षद को नाला सफाई करने को कहा गया है। हालांकि 5 दिनों बाद भी नगर पर्षद द्वारा नाले की सफाई नहीं की जा सकी है। ऐसे में लोगों की परेशानी इस भीषण गर्मी में बढ़ रही है। कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि नगर पर्षद को नाली की सफाई के लिए कहा गया है। नाली साफ होते ही लीकेज बंद कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें