अवैध वसूली के आरोप में घिरे एमओ, डीसी ने मांगा जवाब
कोडरमा: अनाज वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी व अवैध वसूली के आरोपों में सतगांवां के प्रभारी एमओ सह प्रखंड स
कोडरमा: अनाज वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी व अवैध वसूली के आरोपों में सतगांवां के प्रभारी एमओ सह प्रखंड सांख्यिकी प्रर्यवेक्षक राजो पासवान घिरते जा रहे है। इन आरोंपों की जांच में सत्यता उजागर होने के बाद एमओ पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। डीसी ने संबंधित एमओ से कई ¨बदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। एमओ को तमाम ¨बदुओं में तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है। मामला सतगांवां में पीडीएस डीलरों से अवैध वसूली व अनाज की कालाबाजारी से जुड़ा है। राजद नेता अनवारूल हक ने ऐसी शिकायत डीसी से की थी। वहीं मामले की जांच कार्यपालक दंडाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा करवायी गई, जिसमें आरोंपों की सत्यता सामने आई। जांच में पीडीएस डीलरों से प्रति ¨क्वटल 15 से 25 रूपये की अवैध वसूली करने, पैसे नही देने वाले डीलरों को लाईसेंस रद करने की धमकी देने, वजन कर खाद्यान डीलरों को नही देने, एमओ की सहभागिता से मजदूरों द्वारा अनाज का सही वजन नही करने, डीलरों को परेशान करने तथा परिवहन अभिकर्ता के माध्यम से पीडीएस डीलरों से अनाज पहुंचाने के नाम पर अलग से वसूली करने जैसे गंभीर आरोप एमओ के विरूद्ध पाए गए थे। वहीं एमओ पर वरीय अधिकारियों के विरूद्ध अपशब्द कहने का वीडियो भी सामने आया है। कई वरीय पदाधिकारियों ने इस वीडियो को देखा है, जहां अधिकारी सार्वजनिक रूप से सीनियर के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है। वहीं प्रखंड की आपूर्ति व्यवस्था में इसके अलावा कई अन्य गंभीर आरोप भी एमओ पर लगे है। यहां तक कि एसडीओ के अधिकार क्षेत्र के बजाय एमओ अपने निर्देशों के माध्यम से कई कार्य कर दिये है, जिसकी भी जांच की जा रही है।
कोडरमा के एमओ भी रह रहे गायब
कोडरमा: कोडरमा प्रखंड में भी एमओ के लगातार अनुपस्थित रहने से व्यवस्था प्रभावित है। पिछले माह भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर कोडरमा के एमओ लगातार छुट्टी में थे। लिहाजा कोडरमा प्रखंड में वितरण व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। जबकि एमओ के नही रहने से नियमित रूप से पीडीएस दुकानों का निरीक्षण भी नही हो पा रहा है।