बीडीओ ने किया विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच प्रखंड के तेतरियाडीह पंचायत के नेरपुर गांव में शनिवार को बीडीओ नारायण राम
डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच प्रखंड के तेतरियाडीह पंचायत के नेरपुर गांव में शनिवार को बीडीओ नारायण राम निरीक्षण के लिए पहुंचे। आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 161 का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में मात्र तीन बच्चे ही उपस्थित थे। बीडीओ नारायण राम 9.10 बजे तेतरियाडीह पंचायत के नेरपुर भुइयां टोला आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 161 पहुंचे जहां उपस्थित पंजी का निरीक्षण किया इसमें बच्चों की उपस्थिति 21अक्टूबर की नहीं बना थी। इस आंगनबाड़ी केंद्र में तीस बच्चे नामांकित हैं मगर तीन बच्चे उपस्थित थे। इसी क्रम में उन्होंने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंद पाया और विद्यालय के पास बच्चे खेल रहे थे तो ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में एक ही पारा टीचर हैं जो हड़ताल पर चले गए हैं उस दिन से ही विद्यालय बंद है। बीडीओ नारायण राम ने मौके पर से ही बीइओ से बात की तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रेरक को प्रतिनियुक्त किया गया है। वार्ड सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि हड़ताल के बाद आज तक विद्यालय नहीं खुला। आंगनबाड़ी सेविका यशोदा देवी कभी भी समय पर नहीं आती हैं। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गांव में बने शौचालय का भी निरीक्षण किया और लोगो से इस्तेमाल करने की बात पूछी। बीडीओ नारायण राम ने कहा कि सेविका पर कारवाई की जाएगी। इस मौके पर पवन ¨सह, मालती देवी, शीला देवी, महेंद्र ¨सह, जागेश्वर ¨सह, अजय ¨सह, त्रिलोकी ¨सह, गो¨वद ¨सह, राजू ¨सह, मनोज ¨सह, छोटी ¨सह, उमेश ¨सह, साधु ¨सह, रामेश्वर भुईया, पवन कुमार, कार्तिक ¨सह,बुधन ¨सह आदि मौजूद थे।