7 राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण
कोडरमा: अपर समाहर्ता ने 7 राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इन कर्मचारियों पर बिना सूचना क
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 07:40 PM (IST)
कोडरमा: अपर समाहर्ता ने 7 राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। इन कर्मचारियों पर बिना सूचना के कार्यालय छोड़कर जाने का आरोप है। इसमें अनमोल कुजूर, आनंद कुमार, आलोक कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा, पंकज कुमार, प्रमोद ¨सह व रामवृक्ष मांझी शामिल है। इन राजस्व कर्मचारियों को डिजिटाइजेशन के कार्य में लगाया गया है। लेकिन अपर समाहर्ता द्वारा निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। लिहाजा इन कर्मियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें