बच्चों ने दी आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि
मरकच्चो (कोडरमा): मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने शनिवार
मरकच्चो (कोडरमा): मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने शनिवार को कश्मीर के उरी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के छात्राओं ने शनिवार की सुबह प्रार्थना सभा के समय दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित विद्यालय कीवार्डेन नीलम सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि देश प्रेम की भावना हर लोगों में होनी चाहिए। देश की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है। इस मौके पर विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी, ¨पकी कुमारी, निक्की कुमारी, रीना कुमारी, बिनु कुमारी, किरण कुमारी, रानी कुमारी समेत विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं व छात्रत्राएं उपस्थित थी।
जयनगर : आदर्श +2 उच्च विद्यालय, मधवाटांड़ के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कश्मीर के उरी में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजलि दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्रार्थना सभा के बाद दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद एक-एक कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पुनीत यादव ने कहा कि आप बड़े होकर जहां जिस क्षेत्र में जाएं,अपने दिल मे देश प्रेम की भावना को बनाए रखना। सभी धर्मो से बड़ा है देश प्रेम। इसमें अगर जान की बाजी भी लगानी पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। सेना पाकिस्तान को उसी की भाषा में जबाव दे।