बंद माइंस से अज्ञात महिला का शव बरामद
डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच थाना क्षेत्र के अंबादह के बगल स्थित सलैयाताड़ में बंद पड़े माइंस से एक अज्ञा
By Edited By: Published: Fri, 23 Sep 2016 10:29 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2016 10:29 PM (IST)
डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच थाना क्षेत्र के अंबादह के बगल स्थित सलैयाताड़ में बंद पड़े माइंस से एक अज्ञात महिला का शव गुरुवार को बरामद किया किया। महिला का उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव की सूचना मिलते ही डोमचांच थाना के शंभूनाथ मिश्रा व रामचंद्र यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पानी में डूबे शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। पुलिस के अनुसार महिला का शव आठ-दस दिन पहले का है। उसके पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें