Move to Jagran APP

जिले के हजारों बच्चों ने ली हरियाली लाने की शपथ

संवाददाता, कोडरमा: सरकार के प्रयास से जिले में वृक्ष लगाओ अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 31 जुलाई तक

By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 07:48 PM (IST)
जिले के हजारों बच्चों ने ली हरियाली लाने की शपथ

संवाददाता, कोडरमा: सरकार के प्रयास से जिले में वृक्ष लगाओ अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य भविष्य के पीढि़यों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष के महत्व को बताना और हजारों वृक्ष लगाना भी है। वर्तमान में जिस तरह पर्यावरण असंतुलन के कारण मौसम में व्यापक बदलाव व जलसंकट लोगों के समक्ष आ रही है, यह आने वाले समय में और गहरायेगा। लिहाजा समय रहते इस दिशा में गंभीरता नही दिखाई गई तो लोगों को न जल दिखेगा और न कल। बहरहाल, सरकार स्तर से बच्चों में वृक्ष के महत्व को बताने का बेहतर अभियान शुरू किया है। बुधवार को जिले के सभी प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों में वृक्षारोपण व हरियाली के शपथ के साथ अभियान की शुरुआत की गई। कई स्कूलों में शपथ के साथ-साथ पौधारोपण भी किया गया। डीसी संजीव कुमार बेसरा भी डोमचांच के कई स्कूलों में पहुंचकर पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को जीवन में पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी जीवन बचेगा। ऐसे में सभी नागरिकों का पहला कर्तव्य आज पेड़-पौधों को संरक्षित रखना व क्षेत्रों में हरियाली लाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गंभीर जलसंकट का मुख्य कारण उजड़ता जंगल भी है। पेड़ होंगे तभी अच्छी बारिश भी होगी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से मौसम में आई बदलाव से देश ही नही पूरे विश्व की ¨चता बढ़ गई है। ऐसे में हम सभी नागरिकों को इस दिशा में गंभीरता से ¨चतन करने के साथ-साथ पौधा रोपण करने व वृक्षों को बचाने का संकल्प लेने की जरूरत है। इस मौके पर प्रमुख सत्यनारायण यादव, बीडीओ रामनारायण राम आदि मौजूद थे। वहीं अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न स्कूलों में बच्चों को शपथ दिला गई। बच्चों को वृक्ष के महत्व व इससे पर्यावरण में होने वाली बदलाव से अवगत कराया गया।

loksabha election banner

जिला स्तरीय हरियाली शपथ आज

कोडरमा: सरकार के निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर हरियाली शपथ का आयोजन कोडरमा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में किया गया है। इस आयोजन में सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, जमा दो उच्च विद्यालयों के प्राचार्य,

सभी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कस्तुरबा विद्यालय के शिक्षकों, वार्डेन, प्राचार्यों को उक्त शपथ में भाग लेने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.