Move to Jagran APP

झारखंड में घोषणाओं की सरकार: अन्नपूर्णा

कोडरमा: कोडरमा जिला राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरूवार को चाराडीह स्थित पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देव

By Edited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 11:28 PM (IST)
झारखंड में घोषणाओं की सरकार: अन्नपूर्णा

कोडरमा: कोडरमा जिला राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन गुरूवार को चाराडीह स्थित पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने की। सम्मेलन में मुख्य रूप से राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थीं। इस अवसर पर कोडरमा, सतगांवा, डोमचांच, एवं मरकच्चों के प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। कोडरमा प्रखंड के लिए चंद्रदेव यादव, सतगांवां का जयशंकर प्रसाद, मरकच्चों का मंजूर अंसारी व डोमचांच के लिए मनोज रजक को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार सिर्फ वादों की सरकार बन गई है। जमीन पर किसी तरह का कार्य नहीं दिख रहा है। सबका साथ, सबका विकास करने का वादा करके सत्ता में आयी इस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में किसका विकास हो रहा है, यह जनता बखूबी देख रही है। स्वास्थ, शिक्षा, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों के को मिल नहीं पा रही है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। पार्टी में सभी को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर होने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव ने किया। मौके पर श्यामसुंदर ¨सधानियां, टुकलाल राम, राजकुमार यादव, रामचंद्र राम, जिला परिषद सदस्य राजकुमार यादव, कैलाश यादव, यासीन अंसारी, गुलाम जिलानी, कृष्णा बरहपूरिया, धनश्याम तुरी,मरकच्चों प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी, नगरपर्षद उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, ¨पकी जैन, शैलेश कुमार शोलू, अभिषेक कुमार, हिमांशु कमार, असगरी खातून, आशा देवी, मोविना परवीन, राता देवी, अरूण पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

अनवारूल हक ने थामा राजद का दामन

कोडरमा: नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह जेवीएम नेता अनवारूल हक, शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव के पूर्व निजी सचिव सह भाजपा कार्यकर्ता छोटे सरकार ने अन्नपूर्णा देवी व राजद के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए गुरुवार को पार्टी का दामन थाम लिया। इन नेताओं को पार्टी में अन्नपूर्णा देवी स्वागत किया। वहीं इस लीलावती देवी, मीना देवी, नीतू देवी, सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर अनवारूल हक ने कहा वे कुछ समय के लिए राजद छोड़कर दूसरे दल में गए थे, लेकिन अब इस बात को संजीदगी से महसूस करते हैं कि दबे-कुचलों एवं अकलियतों को का मान-सम्मान राजद में ही है। उन्होंने पार्टी को और मजबूती प्रदान करने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.