Move to Jagran APP

लोकतंत्र की मजबूती में पुरुषों से आगे निकली ग्रामीण महिलाएं

कोडरमा: लोकतांत्रिक तरीके से गांव की सरकार चुनने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभा

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 09:55 PM (IST)
लोकतंत्र की मजबूती में पुरुषों से आगे निकली ग्रामीण महिलाएं

कोडरमा: लोकतांत्रिक तरीके से गांव की सरकार चुनने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। कोडरमा जिले के छह प्रखंडों में दो चरणों में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं का मतदाता प्रतिशत प्रतिशत पुरुषों से कहीं ज्यादा रहा। यह स्थिति सभी प्रखंडों में रही। जाहिर है ग्रामीण महिलाएं अपने मताधिकार के इस्तेमाल के प्रति ज्यादा सजग हैं। नारी सशक्तीकरण की दिशा इसे एक अच्छा उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के द्वारा पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिए जाने से भी महिलाओं में चुनाव के प्रति जागृति आई है। यह स्थिति तब है जब जिला प्रशासन द्वारा इस बार मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम नहीं के बराबर चलाया गया था। जिले में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 81.70 रहा। जबकि इसके मुकाबले पुरुषों के मतदान का प्रतिशत इससे काफी कम 71.05 रहा। कोडरमा जिले में पहले चरण में मरकच्चो, डोमचांच ओर सतगावां प्रखंड में वोट डाले गए थे। मरकच्चो में पुरुष वोटरों की संख्या 30975 है। इनमें से 21336 यानी कुल 68.88 फीसद पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महिलाओं की संख्या यहां 27924 है। इनमें से कुल 23082 यानी कुल 82.66 फीसद महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सतगावां में पुरुष वोटरों की कुल संख्या 25071 है। इनमें से 16792 यानी कुल 66.98 फीसद पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह यहां महिला मतदाताओं की कुल संख्या 22178 हैं। इनमें से 16449 यानी 74.17 फीसद महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डोमचांच में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 39121 है। इनमें से 29327 यानी 74.96 फीसद पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। यहीं महिला मतदाताओं की कुल संख्या 35720 हैं। इनमें से 29055 यानी 81.34 फीसद महिलाओं ने वोट डाले। इसी तरह दूसरे चरण में हुए वो¨टग में चंदवारा में पुरुष वोटरों की कुल संख्या 27930 में 19855 (71.09 फीसद) ने मतदान किया। वहीं महिला वोटरों की कुल संख्या 25111 में 21430 (85.34 फीसद) ने वोट डाले। कोडरमा प्रखंड में पुरुष वोटरों की कुल संख्या 29414 में से 22140 (75.27 फीसद) ने वोट डाले। यहीं महिला वोटरों की कुल संख्या 26830 में से 22428 (83.59फीसद) महिलाओं ने वोट डाले। वहीं जयनगर प्रखंड में 41779 पुरुष मतदाताओं में से 28895 (69.16 फीसद) व 37720 महिला मतदाताओं में से 31355 (83.13 फीसद) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

loksabha election banner

जिले में महिला-पुरुषों के मतदान का प्रतिशत: पुरुष महिला कुल

कोडरमा: 75.27 83.59 79.24जयनगर: 69.16 83.13 75.79चंदवारा: 71.09 85.34 77.84मरकच्चो: 68.88 82.66 75.41

सतगांवा: 66.98 74.17 70.57

डोमचांच: 4.96 81.34 78.01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.