Move to Jagran APP

अस्पतालों के निजीकरण की मुहिम में जुटी है सरकार: शर्मा

जयनगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में आयोजित दो दिवसीय झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर

By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 09:49 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 09:49 PM (IST)

जयनगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में आयोजित दो दिवसीय झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ का राज्य सामान्य परिषद की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के राज्य मंत्री रामाधार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही गरीब किसान, छात्र, नौजवान, बेरोजगार, कामकाजी महिला परेशानी का दंश झेल रहे हैं। इस बावत 2 सितंबर को पूरे देश के मजदूर राष्ट्रव्यापी हडताल पर गये थे। इसके माध्यम से मजदूरों ने श्रम कानून में छेड़छाड़ बंद करने, भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने, मंहगाई पर रोक लगाने आदि मांग की। उन्होंने कहा कि आज सरकार अस्पतालों को निजीकरण करने की मुहिम में जुटी है, इसलिए हमें एकजुट होना होगा और इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी तभी हम अपने अधिकार को पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अनुबंध कर्मियों की सेवा स्थायी करने, ठेका प्रथा का समाप्त करने, सहियाओं को मानदेय देने, लंबित प्रोन्नति देने, एमपीडब्ल्यू की सेवा पुन: बहाल करने आदि मांगो को लेकर 6 अक्टूबर को संघ का एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड रांची से मिलकर वार्ता करेगा । वहीं बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष राम वचन ¨सह ने कहा कि आज हर क्षेत्र में छोटे कर्मियों के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जरूरत है हम सभी को मिलकर आंदोलन करने की। बैठक को राज्य महिला उपसमिति के राज्य संयोजिका शर्मिला ठाकुर, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय मंत्री इंद्रदेव महतो, कोल्हान प्रमंडल के प्रमंडलीय मंत्री बासुदेव पाणिग्रही समेत कई लोगों ने भी संबोधित किया और सभी कर्मियों को एकजुट होने का आह्वान किया। बाद में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के राज्य संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी ने बैठक की सफलता को लेकर सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को धन्यवाद दिया। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष राम वचन ¨सह ने की, जबकि संचालन शैलेंद्र कुमार तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष विपुल कुमार ने किया। मौके पर सरायकेला जिला मंत्री अनिल कुमार ¨सह, जमशेदपुर जिला मंत्री रवीन्द्र ठाकुर, कोडरमा जिला मंत्री शशि कुमार पांडेय, गिरिडीह जिला मंत्री कृष्णा प्रसाद, बोकारो जिला मंत्री रमेश कुमार, रामरतन अवध्या, जिला अध्यक्ष विपुल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, सुधाश्री, सीमा कुमारी, शीला कुमारी, निलोफा डाडेल, सविता कुमारी, विपिन बिहारी सिन्हा, दिनेश रविदास, मीना कुमारी, अनीता कुमारी, पुष्पा कश्यप समेत विभिन्न जिलों के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

loksabha election banner

प्रखंडों के लिए महिला समिति की गठन

जयनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में आयोजित दो दिवसीय झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ का राज्य सामान्य परिषद की बैठक के अंतिम दिन जिले के सभी प्रखंडो के लिए महिला समिति का गठन किया गया। इसमें जयनगर से सविता कुमारी, गायत्री कुमारी, शकुंतला सिन्हा, मंजू कुमारी, निलोफ डाडेल कोडरमा से शांति देवी, मीना कुमारी, अनीता कुमारी, बबिता कुमारी, सुमित्रा कुमारी, पूनम कुमारी, प्रीति ¨सह, किरण सिन्हा, मरकच्चो से गीता कुमारी, सुधाश्री, अर्चना कुमारी, ऋदम कुमारी, रीता कुमारी, नंदनी कुमारी और सतगांवा से पुष्पा कुमारी कश्यप, कुमारी रंजना, ¨रकू कुमारी, संगिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, और निर्मला कुमारी के नाम शामिल है।

प्रदीप कुमार बने एनआरएचएम के कार्यकारी जिला अध्यक्ष

जयनगर: राज्य सामान्य परिषद की बैठक के अंतिम दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर में जीएनएम के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार को कोडरमा जिला एनआरएचएम संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष चुना गया। इनके कार्यकारी जिला अध्यक्ष चुने जाने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ के राज्य संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी, अर¨वद कुमार, देवेंद्र दास, सुनील कुमार, देवकी प्रसाद, अखिलेश कुमार, साबिर खान, बाबूलाल राणा, रणधीर कुमार, मोना कुमारी, निलोफा डाडेल, जुलिया एक्का, ज्योति किरण कुजूर, सबिता कुमारी समेत कई कर्मियों के नाम शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.