डीएफओ ने लिया फुलवरिया बिरहोर टोला को गोद
कोडरमा: कोडरमा वन प्रमंडल कार्यालय से सटे फुलवरिया बिरहोर टोला को वन प्रमंडल पदाधिकारी एम के ¨सह
कोडरमा: कोडरमा वन प्रमंडल कार्यालय से सटे फुलवरिया बिरहोर टोला को वन प्रमंडल पदाधिकारी एम के ¨सह ने गोद लिया है। शनिवार को यहां आयोजित सोलर लाइट वितरण शिविर में डीएफओ ने यह घोषणा की। इसके पूर्व इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मंत्री डा. नीरा यादव ने बिरहोरों को सोलर लालटेन देते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिरहोर जाति के लोगों का उत्थान शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने स्वास्थ्य व अन्य विभागों को लगातार बिरहोर टोलों का भ्रमण करने व उनकी समस्याओं पर गंभीरता से कार्य करने की सलाह दी। वहीं इस मौके पर डीएफओ ने कहा कि यहां के लोगों की समस्याएं दूर करने के दिशा में हर संभव कदम उनके द्वारा उठाया जाएगा। विकास में वन विभाग आड़े नही आएगी। वहीं विभाग से भी प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं चलाई जाएगी, ताकि इन टोलों के लोगों का हर स्तर से उत्थान हो सके।