स्कूली बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान
मरकच्चो (कोडरमा): स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में प्रध
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 07:24 PM (IST)
मरकच्चो (कोडरमा): स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की देखरेख में बच्चों ने विद्यालय के शौचालय व हैंडपंप के आसपास की साफ-सफाई की। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मरकच्चो, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय काली मंडा, मध्य विद्यालय धुबाडीह, मध्य विद्यालय बिचरिया नईटांड़, मध्य विद्यालय कोंडराडीह, जामू, बांसडीह समेत कई स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नागेश्वर ठाकुर, नवीन अग्रवाल, अशोक राय, दिनेश दास, सत्यदेव दास समेत विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें