Move to Jagran APP

किसानों को राजनीति के तहत किया जा रहा गुमराह: यशवंत

चंदवारा : पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा का भव्य स्वागत शुक्रवार की रात्रि 9 बजे चंदवारा स्थित पुरा

By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 09:56 PM (IST)
किसानों को राजनीति के तहत किया जा रहा गुमराह: यशवंत

चंदवारा : पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा का भव्य स्वागत शुक्रवार की रात्रि 9 बजे चंदवारा स्थित पुराना थाना चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया। श्री सिन्हा 25 अप्रैल को दिल्ली में हो रहे फ्रांस नागरिक सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढेर सारी बधाईयां दी। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया एवं महिलाओं ने भी उन्हें दही का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर दिल्ली रवाना किया। इस सम्मान से काफी खुश श्री सिन्हा ने इस क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट किया। पूर्व मंत्री श्री सिन्हा ने पत्रकारों से कहा कि यह सम्मान हजारीबाग व देश की जनता को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि देश की जनता पहली बार स्वतंत्र रूप से विकास योजनाओं का गवाह बन रही है। देश की भाजपा सरकार यहां के किसानों के हित में है पर विपक्ष के लोग राजनीति साजिश के तहत यहां के किसानों को गुमराह कर रहे हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि देश के किसान आत्महत्या नहीं कर रहे हैं, बल्कि विपक्ष के लोग इस पर राजनीति का गंदा खेल खेल रहे हैं। दिल्ली में किसान ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे करवाया गया। श्री सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास की किरणें फैलाने में सांसद जयंत सिन्हा का सार्थक प्रयास हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सोनी ने भी पूर्व मंत्री के समक्ष चंदवारा प्रखंड के विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सरकार व सांसद से मांग की है। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाषचंद्र वर्णवाल, कृष्णदेव मोदी, आनंद कुमार मोदी, अजय मोदी, महानंद मोदी, संजय मोदी, नंदकिशोर सोनी, राजेंद्र सोनी, गंगाधर पांडेय, आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.