दुष्कर्म की पीडि़ता के परिजनों से मिले एएसपी
कोडरमा: कोडरमा थानांतर्गत फुलवरिया गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर सोम
कोडरमा: कोडरमा थानांतर्गत फुलवरिया गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर सोमवार को एएसपी नौशाद आलम पीड़िता के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने पीड़ित किशोरी व उसके परिजनों से मामले की पूरी जानकारी ली तथा घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। किशोरी की मां ने एएसपी से अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि युवक का उसके घर आना-जाना था। दोनों परिवारों के बीच अच्छा संबंध था। यदि अभियुक्त की गिरफ्तार अविलंब नहीं हुई तो बाध्य होकर सड़कों पर उतरेंगे। वहीं एएसपी नौशाद आलम ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के संबंध में पीड़िता के अनुसार शनिवार संध्या शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस का ही रहने वाला राजेंद्र सिंह जबरन उसे जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात्रि करीब 11 बजे वह जब घर वापस आई तो अपनी मा को उक्त घटना की जानकारी दी। पीड़िता के बयान पर कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।