विवाहिता का शव बरामद
जयनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम तिलोकरी निवासी रंजीत साव की 22 वर्षीय पत्नी पूजा देवी का शव जयनगर पु
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 10:24 PM (IST)
जयनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम तिलोकरी निवासी रंजीत साव की 22 वर्षीय पत्नी पूजा देवी का शव जयनगर पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में उसके घर से बरामद किया है। घटना रविवार की दोपहर 11 बजे का बताया जाता है। मृतक पूजा देवी के गले व पैर में भी रस्सी का दाग है। मृतका का पति रंजीत साव दिल्ली में काम करता है। मृतका के ससुराल वालों के अनुसार पूजा फासी लगाकर आत्महत्या की है परंतु उसके मायके वालो ने पूजा के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार का कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें