जमीन विवाद को ले मारपीट, चार घायल
कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत पीपराडीह निवासी दो भाई भीम यादव व अशोक यादव के बीच जमीन विवाद को लेकर रव
By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 10:47 PM (IST)
कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत पीपराडीह निवासी दो भाई भीम यादव व अशोक यादव के बीच जमीन विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट में चार घायल हो गए। इसमें रामकृष्ण यादव, पिता स्व. दर्शन यादव, मुनिया देवी, पति भीम यादव, रीना देवी, पति अशोक यादव, अशोक यादव, पिता रामकिशुन यादव के नाम शामिल है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में कराया गया। मारपीट को लेकर कोडरमा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें