छठ पर्व को लेकर 45 दंडाधिकारियों की तैनाती
कोडरमा: छठ पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिले के विभिन्न इलाकों में 45 दंडाधिकारियों की प्र
कोडरमा: छठ पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिले के विभिन्न इलाकों में 45 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कि गई है। इस संबंध में डीसी ने एक आदेश जारी कर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को कार्य करने का निर्देश दिया है। साथ ही पर्व के दौरान असमाजिक तत्व व्यवस्था में खलल न डाले इस पर नजर रखने को कहा गया है। सभी छठ घाटों में पुलिस बलों के सहयोग से विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी दंडाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये है। वहीं दूसरी ओर पर्व को लेकर छठ घाटों व चौक-चौराहों में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कि जा रही है। एएसपी नौशाद आलम ने बताया कि जिले के सभी छठ घाटों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। यहां तक की झुमरीतिलैया, कोडरमा, डोमचांच के सबसे भीड़-भाड़ वाले छठ घाटों में सादे लिबास में भी पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को भी गश्ती करने व व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।