एक ने तोड़ा बिरखोद, दूसरे ने प्रतिमा
कान्हाचट्टी : राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल करमा गांव में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट
कान्हाचट्टी : राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल करमा गांव में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक गुट के लोगों ने बिरखोद तोड़ दिया तो दूसरे गुट के लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इस बाबत दोनों गुटों ने अलग-अलग आवेदन देकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें एक गुट के निर्मल प्रजापति ने राजपुर थाना को आवेदन देकर गांव के ही नरेश यादव, मोहन यादव सहित नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा कि वह अपने दिवंगत भाई के श्राद्ध कर्म के बाद स्थल पर बिरखोद लगा रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के लोग वहां पहुंच कर बिरखोद को खंडित कर दिया। मोहन यादव व नरेश यादव ने गांव दूसरे गुट के अशोक प्रजापति पर पूजा पंडाल में स्थापित श्रीकृष्ण की प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया है। इस बाबत उन्होंने स्थानीय थाना को आवेदन दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अशोक प्रजापति को गिरफ्तार कर थाना ले आई।