Move to Jagran APP

जो नशे का हुआ शिकार, उसका उजड़ा धर-परिवार

जयनगर : प्रखंड सतडीहा में महिला मंडल की महिलाओं ने सोमवार को शराब विरोधी रैली निकाली। इस दौरान संयु

By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 10:39 PM (IST)
जो नशे का हुआ शिकार, उसका उजड़ा धर-परिवार

जयनगर : प्रखंड सतडीहा में महिला मंडल की महिलाओं ने सोमवार को शराब विरोधी रैली निकाली। इस दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामेश्वर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सतडीहा से अभियान की शुरुआत की और कई शराब बेचने वाले दुकानदार को चेतावनी दी कि अगर कभी भी शराब बेचते हुए पकडे़ गए तो अंजाम बहुत ही बुरा होगा। इस दौरान शराब बनाने वाले राजेंद चौधरी, रामजनम चौधरी, रतन चौधरी, लाखपत चौधरी, अर्जुन चौधरी, मंगर चौधरी और राजकुमार चौधरी को हिदायत दी गई कि वे अवैध शराब बनाना पूरी तरह बंद करे। वहीं अवैध रूप से महुआ और विदेशी शराब बेचनेवाले को भी हिदायत दी गई। इस अवसर मर महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर कई नारे लगाए जिसमें शराब बेचना बंद करो, जो नशे का हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार, आदि कई नारे शामिल हैं। बता दें कि महिला मंडल की महिलाओं ने सतडीहा में एक बैठक कर शराब बंदी अभियान चलाने का निर्णय लिया था। महिलाओं ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण कराना ही मंडल का उद्देश्य है। मोके पर सीता देवी, लीलावती देवी, बैजंती देवी, देवकी देवी, रीना देवी, माला देवी, सुनिता देवी, रूकमणी देवी, शाति देवी, झिमला देवी, प्रियंका देवी, रघुनाथ यादव, छोटू पंडित, रामलखन यादव, बाबूलाल यादव, रामस्वरूप यादव समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

loksabha election banner

अभियान में पुलिस ने नहीं किया सहयोग

जयनगर: महिलाओं द्वारा चलाए गए शराब विरोधी अभियान में जयनगर थाना प्रभारी ने नहीं सहयोग किया। ऐसे में जयनगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होता है। महिलाओं ने कहा कि अगर पुलिस इस अभियान में सहयोग नहीं करती है तो पुलिस के खिलाफ भी हमलोग आंदोलन करेंगे। इधर जयनगर थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी उन्हें नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.